फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : वन दरोगा और गार्ड को कारण बताओ नोटिस जारी, वन मंडल पिंजौर ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कालका-पिंजौर रोड पर बिना परमिशन पेड़ काटने के मामले में वन विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा वन दरोगा और गार्ड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस वन मंडल अधिकारी मोरनी, वन मंडल पिंजौर द्वारा जारी किया गया है। नोटिस में लिखा गया है कि जेसीबी मशीन द्वारा बड़ा गड्ढा खोद दिया गया और सफेदे का सरकारी वृक्ष जिस पर नंबर लगा हुआ है बिना अनुमति काट दिया गया। यह सारा कार्य रेंज कार्यालय से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर हुआ है।
विज्ञापन

नोटिस में इस घटना को लेकर अखबारों की खबर और सीएम को हुए ट्विट का भी जिक्र है। नोटिस में आगे लिखा है कि जितना बड़ा गड्ढा खोदा गया और जिस तरह सरकारी पेड़ को काटा गया यह कार्य 15 से 20 मिनट में नही बल्कि एक दो दिन से अधिक समय में किया गया है। इससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है। 14 फरवरी को कालका-पिंजौर रोड पर लगा सफेदे का पेड़ काट दिया गया था। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के हलका अध्यक्ष हरप्रीत सिंह द्वारा सीएम को ट्वीट करने के साथ-साथ मामले की शिकायत फारेस्ट आफिसर और रेंज आफिसर को भी दी गई थी।
विज्ञापन

मामले में वन दरोगा और गार्ड को नोटिस जारी किया गया है। पेड़ काटने वाले व्यक्ति की शिकायत पुलिस को दी गई है। - भूपिन्द्र सिंह राघव, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें