फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीपी ने गांव खुहवाला नानकपुर विवाद में आपसी भाईचारा बनाए रखने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। सहायक पुलिस आयुक्त कालका मुकेश कुमार ने गांव खुहवाला नानकपुर में हुए धार्मिक विवाद को लेकर आपसी शांति एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त ने दोनों पक्षों को आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विवाद का आपसी सहमति से निपटारा करना चाहिए। लोगों को किसी असामाजिक तत्व के बहकावे में आकर कोई अवैध कार्य न करने की अपील भी की। बैठक के दौरान पीस कमेटी के सदस्य उजागर सिंह प्रधान गुरुद्वारा शाहपुर मढावाला, जगजीत सिंह हेड ग्रंथी गुरुद्वारा नाडा साहिब पंचकूला सहित सिख समाज और गांव नानकपुर खुहवाला के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें