पंचकूला। नाबालिग को सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करने और तेजाब से जलाने की धमकी देने वाले आरोपी को साइबर थाना की टीम ने गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी का नाम मोहम्मद आरिफ है, जो कि गाजियाबाद में वाॅशिंग का काम करता है।
पुलिस के मुताबिक 29 मई को नाबालिग की मां ने पुलिस में शिकायत दी कि उसकी बेटी को आरोपी काफी दिनों से गंदे मैसेज और वीडियो भेजकर तंग कर रहा है। इसके अलावा फेसबुक व इंस्टाग्राम पर गंदे कमेंट्स करता है। तेजाब से जलाने की धमकी भी देता है। मना करने के बावजूद भी आरोपी लगातार उसकी बेटी को तंग कर रहा था। पुलिस ने शनिवार को यूपी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का छोटा भाई इमरान और जीजा फिलहाल फरार है। पुलिस उनको भी तलाश रही है।