संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमडीसी स्थित भैंसा टिब्बा में दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह सेक्टर-19 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। आरोपी के खिलाफ चोरी के पहले भी कई मामले दर्ज है। क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज योगविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नशे करने का आदी है।
नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी के कई मामलों का खुलासा हो सकता है। पुलिस के अनुसार, एमडीसी भैंसा टिब्बा निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दुकान है। 8 जून की रात उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी की थी और 9 जून की सुबह देखा तो मोटरसरइकिल गायब मिली। उन्होंने दुकान के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की और आसपास एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया, लेकिन उनकी मोटरसरइकिल नहीं मिली। उसके बाद चोरी की शिकायत एमडीसी थाना पुलिस को दी।