पंचकूला। नाबालिग को बहलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सेक्टर-5 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ निवासी नाबालिग का जानकार उसे बहला फुसलाकर सेक्टर-5 पंचकूला स्थित होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसकी जानकारी नाबालिग के परिजनों को हुई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-5 थाना में मामला दर्ज करवाया था।