पंचकूला। जालंधर बस स्टैंड में काउंटर नहीं देने के मामले में पंचकूला बस ड्राइवर, कंडक्टर और स्टैंड इंचार्ज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसे लेकर पंचकूला ट्रैफिक मैनेजर व्योम शर्मा को स्टैंड इंचार्ज गुरदीप, ड्राइवर विजयपाल और कंडक्टर अनिल ने शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जालंधर बस स्टैंड पर वह अपने समय पर बस का काउंटर पर टिकट देने का समय मांग रहे थे। इसे लेकर एक इंचार्ज से उनकी बहस हो गई। बहस होने के बाद उनसे लगभग 50 से अधिक लोगों ने एकत्रित होकर जान से मारने की धमकी दी। इन लोगों ने जालंधर के बस स्टैंड इंचार्ज गुरदीप, ड्राइवर विजयपाल और कंडक्टर अनिल की पिटाई की। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के साथ ही उन्होंने ट्रैफिक मैनेजर व्योम शर्मा को शिकायत दी है। पंचकूला ट्रैफिक मैनेजर व्योम शर्मा ने बताया कि मामले की कार्रवाई के लिए लेटर लिखा जाएगा और पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।