पंचकूला। पुलिस ने सात जुलाई को पॉक्सो एक्ट में एक आरोपी हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी ऋिष कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस को एक परिवार ने 9 जून को शिकायत दी थी कि उनकी 16 साल की नाबालिग बेटी को मई में हिमाचल प्रदेश का रहने वाला एक 24 साल का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। हालांकि परिजनों के कहने पर कुछ समय बाद दोनों वापस आ गए थे, लेकिन 7 जून को युवक दोबारा से नाबालिग लड़की को साथ ले गया। इसके बाद दोनों पंजाब के शहर अमृतसर में रहने लगे। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 9 जून को युवक पर केस दर्ज किया था। 23 जून को नाबालिग परिजनों के साथ थाने में हाजिर हुई। इसके बाद उसकी मेडिकल जांच करवाई तो गलत कार्य की पुष्टि होने पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा-6 भी जोड़ दी गई है। पुलिस ने सात जुलाई को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।