फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: साइबर फ्रॉड में गिरफ्तार आरोपी, बाथरूम जाने के बहाने थाने से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-20 साइबर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड में एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया था। सोमवार शाम को आरोपी बाथरूम जाने के बहाने थाने से फरार हो गया।
आरोपी की पहचान साहिल कुरुक्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कुरुक्षेत्र समेत अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 20 मार्च 2024 को सेक्टर-17 निवासी बुजुर्ग से 22 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था। बाद में चौथे आरोपी साहिल को भी रविवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी के खाते में फ्रॉड के पैसे ट्रांसफर किए गए थे। सेक्टर-20 थाना पुलिस में आरोपी के खिलाफ पुलिस की हिरासत से फरार होने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें