फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्यूबवेल स्टार्टर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Mon, 09 Jun 2025 08:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी नशे का आदी, पहले भी चोरी के मामलों में लिप्त रहा हैमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित गोल्फ ग्राउंड में लगे ट्यूबवेल के स्टार्टर चोरी करने के आरोपी शिव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। पहले भी कई मामलों में पकड़ा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक एचएसवीपी में वाटर वर्क्स सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत महावीर सिंह निवासी सेक्टर-15 पंचकूला ने पुलिस चौकी सेक्टर-21 में शिकायत दी थी कि सेक्टर-3 स्थित गोल्फ ग्राउंड में लगे सरकारी ट्यूबवेल का स्टार्टर दो युवक चुराकर ले जा रहे थे। इस बीच दीवार फांदकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान शिव कुमार निवासी सेक्टर-26, पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और पहले भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-5 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303, 317(3) के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें