फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बच्ची का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। बच्ची का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मामले में एक आरोपी को सेक्टर-6 पुलिस चौकी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मलकीत सेक्टर-26 पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है। जांच अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने 900 रुपये में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया था। उसे 150 रुपये कमीशन मिली थी। पुलिस को मामले में दूसरे आरोपी की तलाश है। पुलिस के अनुसार सब रजिस्ट्रार (जन्म एवं मृत्यु) सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की ओर से दी गई शिकायत में बताया था कि संदीप सेक्टर-20 फतेहपुर पंचकूला निवासी ने बेटी का जन्म प्रमाण पत्र सत्यापित करने के लिए उनके पास आवेदन किया था। आवेदक के अनुसार बेटी का जन्म 17 अक्टूबर 2012 को रोहतक के नांदल अस्पताल में हुआ था, लेकिन आवेदक ने जो जन्म प्रमाण पत्र उन्हें दिया है। उस जन्म प्रमाण पत्र पर जन्म स्थान नागरिक अस्पताल पंचकूला लिखा है, जो फर्जी है। क्योंकि यह प्रमाण पत्र नागरिक अस्पताल पंचकूला के पोर्टल से जारी नहीं किया गया है और न ही इस पर रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई थी। 8 मई 2024 को सेक्टर-7 थाना पुलिस ने दर्ज कर किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें