फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ी के पास दो मोटरसाइकिल भिड़े, 3 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी-पंचकूला वाया मौली रोड़ पर गांव खेड़ी के पास दो बाइक के टकराने के चलते 3 लोग जख्मी हो गए। जख्मी को प्राइवेट अस्पताल के बाद चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 एडमिट करवा दिया गया। पुलिस ने घायल सुमित कुमार की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में सुमित कुमार ने बताया कि वह अपने पिता राजकुमार और अपने छोटे भाई पारस के साथ शुगर की दवाई लेने के लिए हिमाचल गए हुए थे। जब वापस लौट रहे थे तो जैसे ही उनकी बाइक गांव खेड़ी के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार ने लापरवाही के साथ टक्कर मारी। जिसके चलते उनके पिता राजकुमार सड़क पर गिर गए और उन दोनों भाइयों को भी चोटें आई गंभीर हालत में पहले प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसके बाद उनके पिता को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें