पंचकूला में बुधवार को भारी बरसात के बीच सेक्टर 4 में सतलुज पब्लिक स्कूल के पास स्कूली बच्चों से भरी स्कार्पियो गाड़ी पर एक पेड़ गिर गया। हादसे में पांच बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों को सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।