राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित कस्बा रामगढ़ के पास एक पिकअप ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। पुलिस चौंकी इंचार्ज राम मेहर ने बताया कि पिकअप की टक्कर लगते ही बाइक चालक सोनू पुत्र राम सिंह वासी रामगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर सोनू का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने पिकअप चालक आरिफ पुत्र अहमद वासी गांव शेखपुरा जिला मुज्जफरनगर, यूपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर उसे आज न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केन्द्रीय कारागार अंबाला भेज दिया।