फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप और कांग्रेस लिखी-लिखाई स्क्रिप्ट पर कर रहे काम: जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब भाजपा ने प्रदेश की सभी 13 सीटों पर जमीनी स्तर पर जाकर अपना चुनावी संकल्प पत्र तैयार करने की शुरुआत की है। इसके लिए पंजाब के हर जिले में प्रदेश भाजपा इकाई दो-दो मोबाइल वैन ज्यादा से ज्यादा गांवों और शहरों में भेजकर लोगों के सुझाव लेकर अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी। इन मोबाइल वैन में प्रदेश इकाई के अलग-अलग सेल व कमेटी के दो-दो सदस्य लोगों से संपर्क करेंगे। लोगों को एक मोबाइल नंबर दिया जाएगा। इस नंबर पर लोग अपने सुझाव मिस कॉल कर, व्हाट्सएप और वाॅयस मैसेज के जरिये दे सकेंगे। यह जानकारी पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान दी।जाखड़ ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा के कुरुक्षेत्र और चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जिस प्रकार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है, उससे यह साफ जाहिर है कि दोनों पार्टी एक लिखी-लिखाई स्क्रिप्ट के तहत काम कर रही है। जाखड़ ने बोला कि पंजाब विधानसभा में बीते कई दिनों से ताले और संगल लाकर ड्रामा किया जा रहा है, यह विधानसभा की गरिमा के खिलाफ है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस लिखी-लिखाई स्क्रिप्ट के तहत विधानसभा से लेकर प्रदेश में काम कर रही है। जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान गब्बर सिंह बन चुके हैं। विधानसभा में कांग्रेसियों को जिस प्रकार मुख्यमंत्री बोलते हैं बैठ जाओ नहीं तो सबके काले चिट्ठे खोलूंगा, उससे लगता है कांग्रेसी विजिलेंस के डर से सहमे हुए हैं। ऐसा लगता है जैसे सो जाओ नहीं तो गब्बर सिंह आ जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। पंजाब में लोगों में दो तरह का डर है। एक आम नागरिक में फोन कॉल पर फिरौती मांगे जाने और दूसरा कांग्रेसियों में कि कहीं विजिलेंस का फोन न आ जाए।
क्षेत्रीय पार्टी को मजबूत होना चाहिए, गठबंधन पर चुप
एक सवाल का जवाब देते हुए जाखड़ ने कहा कि अकाली दल जैसी क्षेत्रीय पार्टी को मजबूती से जमीनी स्तर पर उतरना चाहिए। क्षेत्रीय पार्टियों को लोगों के हितों और उनकी समस्याओं को लेकर आगे आकर काम करना चाहिए। जाखड़ ने 10 मार्च को बादल गांवों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के दौरे पर आने के दौरान अकाली और भाजपा के गठबंधन की घोषणा होने की उम्मीद पर पूछे गए सवाल पर कहा यह फैसला पार्टी हाईकमान का है। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर के भाजपा जॉइनिंग पर उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में कैप्टन और हाईकमान के बीच तालमेल चल रहा है, जल्द ही परनीत कौर दिल्ली में औपचारिक रूप से भाजपा जॉइन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें