फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी सभी चुनाव पार्टी चिह्न पर लड़ेगी, चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आम आदमी पार्टी पंचकूला की बैठक जिला प्रधान सुरेंद्र राठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने सभी चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने का फैसला लिया है। इसी के साथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक समिति, जिला परिषद और नगर परिषद चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राठी ने कहा कि पिछले दिनों पार्टी ने प्रदेश के 90 हलकों में किसान मजदूर खेत बचाओ यात्रा निकाली थी। इसमें लोगों का भरपूर समर्थन मिला। यही कारण है कि अब पार्टी सभी चुनाव झाड़ूू चुनाव चिह्न पर लड़ेगी। चुनाव में पार्टी दिल्ली मॉडल का प्रचार करेगी और दिल्ली में जो काम हुए हैं इसी बात को लेकर वार्डों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। कालका नगर परिषद के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई कि वे घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार करें। पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएं। मीटिंग में उपाध्यक्ष नसीब सिंह, जगमोहन बट्टू, राजबीर दलाल, राकेश पंडित, प्रवीण देवराज योगी मथुरिया, पिंटू, विकी पटेल, पवन, साहिल पिंटू राजभर, पंकज ढाका पवन आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें