फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: परिचित युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पंचकूला क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग से परिवार के परिचित युवक द्वारा दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता पंचकूला जिले की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जनवरी को परिवार का एक परिचित युवक उसे बहला-फुसलाकर अपनी कार में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पिंजौर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और उसकी उचित काउंसलिंग भी करवाई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 96 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें