पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित इंदिरा कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि इंदिरा कॉलोनी निवासी अजय ने फंदा लगाया है। सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। संवाद