फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। एक युवक की ओर से एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी 15 साल की बेटी को फैजान नाम का युवक निवासी रामपुर मनिहार शादी का झांसा देकर साथ ले गया है। यह मामला छह मई की रात करीब एक बजे का है। उसने बताया कि जिस फैक्टरी में उनका परिवार रह रहा है फैजान भी उसी में काम करता था, उनकी बेटी पहले भी फैजान के साथ भाग गई थी, लेकिन 25 दिनों बाद लौट आई थी। उन्होंने पहले पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। अब एक महीने से ज्यादा समय हो गया है उनका कुछ सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस से अपील की है कि उनकी बेटी की तलाश कर उनको सौंपा जाए और आरोपी फैजान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लड़की की तलाशी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें