फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कोठी के बाहर खड़ी मर्सिडीज कार से महिला का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-12 में कोठी के सामने खड़ी मर्सिडीज कार से शुक्रवार दोपहर करीब पाैने दो बजे एक महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पर्स में 15 हजार नकद और कुछ जरूरी कागजात थे। यह पर्स दो युवकों ने चोरी किया है और दोनों कोठी के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। महिला के ससुर हितेश बंसल ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्रवधू क्षुति 30 मई दोपहर को मर्सिडीज कार से मार्केट से वापस घर दोपहर करीब पौने दो बजे आई थी। कार कोठी के गेट के सामने खड़ी की थी। करीब 20-25 मिनट बाद बाहर कार के पास आई तो देखा उसका अंदर रखा पर्स गायब था। सीसीटीवी में दो युवक साइकिल पर आए और कार की खिड़की खोल पर्स ले जाते दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें