फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कथास्थल से महिला की सोने की चेन चोरी

Tue, 03 Jun 2025 01:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर -5 में आयोजित बागेश्वर धाम कथा कार्यक्रम के दौरान एक महिला की सोने की चेन चोरी हो गई। घटना 29 मई शाम करीब 5 बजे से 8 बजे के बीच की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक फतेहगढ़ साहिब पंजाब निवासी सुखशम बाला बागेश्वर धाम की कथा में शामिल होने 29 मई को पंचकूला सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड पहुंची थीं। प्रवेश द्वार पर भारी भीड़ के बीच उनकी सोने की चेन किसी ने चोरी कर ली। चेन में गोल्ड का कुंडा और एक छोटी कुड़ी थी, जिसमें लॉकेट लगाया जाता था। थाना सेक्टर-5 में पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें