फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाइक की टक्कर से उपचाराधीन महिला की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। पंचकूला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरजपुर के समीप बाइक की टक्कर से घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि उसकी बेटी अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता भारत सिंह निवासी लेबर काॅलोनी रामपुर सियुडी ने बताया कि उसकी पत्नी रामश्री घर पर मनियारी की दुकान चलाती थी। शुक्रवार 20 सितंबर को वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ पंचकूला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित शिव मंदिर में माथा टेककर घर वापस आ रहे थे। वे सड़क किनारे कच्चे रास्ते में चल रहे थे। इसी दौरान पंचकूला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी पत्नी और बेटी को टक्कर मार दी। इसमें उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सेक्टर-6 सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद डाक्टरों ने उसकी पत्नी को छुट्टी देकर घर भेज दिया जबकि उसकी बेटी को ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। 28 सितंबर शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर पत्नी को दोबारा अस्पताल ले गया, वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें