पंचकूला। श्री राधा संकीर्तन मंडल पंचकूला की ओर से कार्तिक माह के पावन अवसर पर पूरे पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में प्रभात फेरियां निकाली गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह-सुबह जब गलियों में राधे राधे और हरे कृष्ण , हरे राम के जयघोष गूंजे तो पूरा वातावरण भक्ति से सराबोर हो उठा। संकीर्तन मंडल के सदस्य कृष्ण बंसल ने बताया कि प्रभात फेरियों का उद्देश्य लोगों में भक्ति भावना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है। कार्तिक माह के अंतिम दिन सेक्टर-8 में निकाली गई प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।