फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर मंडी के गेट से टकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। बरवाला-पंचकूला मार्ग पर वीरवार सुबह लकड़ी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर अनाज मंडी के गेट से टकरा गया। आसपास और सड़क से गुजर रहे लोगों ने ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को खरोंचे आई हैं। ट्रक चालक गुरपाल सिंह वासी नूरपुर बेदी जिला रोपड़ ने बताया कि वह अपने ट्रक में पॉपुलर की लकड़ी लेकर नूरपुर बेदी से यमुनानगर जा रहा था। जैसे ही वह बरवाला अनाज मंडी के पास से गुजर रहा था तो अचानक से ट्रक बंद होने पर उसका स्टेरिंग लॉक हो गया। इससे यह घटना हुई। इस हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें