फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मजदूरी करने निकले व्यक्ति पर चढ़ी पराली से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। मजदूरी करने निकले एक व्यक्ति पर बुधवार सुबह पराली से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने नजदीक खड़ी गाड़ी और एक दुकान को भी नुकसान पहुंचाया है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार नीरज कुमार पुत्र सुरेश पाल ने बताया कि वह सुबह 7.30 बजे महावीर मंदिर के नजदीक अपनी दुकान पर कार्य कर रहा था। उसके पिता नजदीक ही सीमेंट उतारने गए। इसी दौरान रास्ते में फिरोजपुर एमजी पेट्रोकेम जा रही ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने उनके पिता को टक्कर मार दी। इसके बाद उनके ऊपर से गुजरते हुए साथ खड़ी एक गाड़ी सहित दुकान को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। नीरज अपने पिता को रायपुररानी के सरकारी अस्पताल लाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने अज्ञात ट्रैकर चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। समाजसेवी कपिल शर्मा ने आरोप लगाया है कि यमराज बनकर कस्बे में ट्रैक्टर ट्रालियां चल रही हैं। प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें