फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर में घुसकर 25 हजार रुपये ले गया चोर, केस दर्ज

Sun, 01 Jun 2025 06:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। बरवाला में एक घर से 25 हजार रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। घटना 29 मई की है। पीड़ित की शिकायत पर थाना चंड़ीमंदिर में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लखविंद्र सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से शाहाबाद मीरापुर मोहल्ला के रहने वाले हैं, जो बरवाला में राजेंद्रा डेयरी की बिल्डिंग रूम नंबर सात में रहते हैं। दो साल से पामरोटेक मैटल में काम करते हैं। 29 मई को शाम करीब साढ़े आठ बजे जब वह कमरे पर काम से पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था और अलमारी का सामान बिखरा था। अलमारी चेक करने पर पता चला कि बैग में रखे 25 हजार रुपये गायब हैं। पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात ने रकम चोरी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें