फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार ट्रक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर टोल प्लाजा के समीप रविवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो से तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक गाड़ी पलट गई, जबकि दो अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से आ रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने चल रही कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार सड़क पर पलट गई, जबकि दो अन्य वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया तथा जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें