फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिला अदालत में आज लगेगी विशेष लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस लोक अदालत में राष्ट्रीय परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) के तहत लंबित मामलों को आपसी सहमति के आधार पर सुलझाया जाएगा। विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत विवादों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान का बेहतर माध्यम है। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा होने से लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है और समय व खर्च की भी बचत होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें