पंचकूला। पुलिस की ओर लोकसभा चुनाव को देखते हुए इंटर स्टेट तस्करी को लेकर इनाम घोषित किया गया है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज का कहना है कि अगर कोई भी व्यक्ति शराब या पैसों की तस्करी पंचकूला से दूसरे राज्य पंजाब, हिमाचल या चंडीगढ़ में करता है तो उसकी जानकारी देने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। लोग पुलिस कमिश्नर के मोबाइल नंबर 7419000001 पर कॉल कर इसकी सूचना दे सकते हैं। इसे अलावा डीसीपी क्राइम के मोबाइल नंबर 8146630006 पर भी इसकी सूचना दे सकते है।