फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर नालागढ़ रोड पर पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में जसवंत उम्र 58 साल की मौत हो गई।शिकायतकर्ता मनोज निवासी गांव मढ़ावाला ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने पिता जसवंत के साथ गांव मढ़ावाला के बस स्टैंड से घर का सामान लेकर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन

जब वे पैदल एसबीआई मढ़ावाला के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसके पिता को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर लगते ही उसके पिता सड़क पर गिर गए और उनके मुंह से खून निकलने लगा। ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया। इसके कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके पिता जसवंत को कालका सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां डाॅक्टर ने उनके पिता को जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें