फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शहर में दो साल से न स्कूल सेफ्टी कमेटी की बैठक हुई और न ही कोई काम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के शिक्षा विभाग की ओर से शहर के बच्चों के सेफ रहने के भले ही दावे किए जा रहे हों, लेकिन शहर के स्कूल सेफ्टी कमेटी की बैठक तीन साल से नहीं हो रही है। इस कारण अभिभावकों को बच्चों की सेफ्टी की जानकारी सही तरीके से नहीं मिल पाती है। इसे लेकर अभी तक किसी प्रकार का काम नहीं किया गया है। इसे लेकर पंचकूला प्राइवेट स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि इस मीटिंग को नहीं करने से स्कूलों की सेफ्टी का पता नहीं चल पाता है।पंचकूला प्राइवेट स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान मनीष बांगड़ ने बताया कि हर स्कूल को प्रिंसिपल के अंदर एक कमेटी का गठन कर स्कूल के सेफ्टी की जानकारी डिप्टी कमिश्नर को दी जाती है। लेकिन तीन साल से प्राइवेट और सरकारी स्कूल में स्कूल सेफ्टी कमेटी की बैठक नहीं हुई है। स्कूल सेफ्टी कमेटी में बच्चों के बैठने, बसों से आने जाने सहित सभी जानकारी इसमें चेक की जाती है। यह चेकिंग महेंद्रगढ़ में स्कूल बस के सड़क हादसे के बाद हुई है। इसके पहले कोई चेकिंग इस स्तर पर शिक्षा विभाग नहीं करता है। इससे स्कूल में कहीं न कहीं खामियां ठीक नहीं हो पाती है। इस बाबत अभिभावक भी खुलकर बोल नहीं पाते हैं। पंचकूला प्राइवेट स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भारत भूषण बंसल ने कहा कि हमारी मांग है कि स्कूल हर मानक पर सेफ्टी में खरे उतरें। इसलिए यह मीटिंग डीसी लेवल पर की जानी चाहिए।
विज्ञापन

कोट
शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही स्कूल सेफ्टी कमेटी की बैठक की जाएगी। इसके लिए शहर के सभी स्कूलों की ओर से सेफ्टी पर रिपोर्ट मांगी जाएगी। टीम की ओर से अभी स्कूल बसों की चेकिंग की जा रही है। -सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग

कुरुक्षेत्र। उठान के इंतजार में खरीद की गई गेंहू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें