फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कार सवार युवक ने स्कूटी सवार को गिराकर पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कार सवार युवक ने व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा। बेटे की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो मार्च को दीपक के पिता रामजियावन रात 11 बजे सेक्टर-15 बूथ से काम खत्म कर घर बलटाना जा रहे थे। जैसे ही वह अमरटैक्स चौक पर पहुंचे तो उनका रास्ता एक कार सवार ने रोककर उनके पिता रामजियावन को स्कूटी से नीचे गिरा दिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उनके हाथ, पैर, सिर, छाती में चोटें आई हैं। बेटा दीपक उन्हें उठाकर मनीमाजरा सिविल अस्पताल इलाज के लिए ले गया। इसके बाद गंभीर हालात में उन्हें जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। इस मामले में जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें