फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इंदिरा कॉलोनी में देर रात कबाड़ की दुकान में लगी आग, बाइक जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित इंदिरा कॉलोनी में शनिवार देर रात करीब 2 बजे आग लगने से एक कबाड़ की दुकान और बाहर खड़ी बाइक जलकर खाक हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान मालिक उमेद सिंह के अनुसार, देर रात उनकी कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण पास से गुजर रही बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान और बाहर खड़ी एक बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें