पिंजौर। रायतन क्षेत्र के गांव कुतबेवाला में एक आवारा कुत्ते ने भैंस के कटड़े पर हमला कर उसे काट लिया। परिजनों को शुरू में इसकी जानकारी नहीं थी। दर्द से कराह रहे कटड़े को भैंस के पास छोड़ दिया गया, जहां उसने दूध पी लिया। बाद में पता चला कि कटड़े को कुत्ते ने काटा था और परिवार के सदस्यों ने उसी भैंस का दूध पी लिया। संक्रमण की आशंका को देखते हुए परिवार के करीब 23 सदस्य पिंजौर के अर्बन पॉली क्लिनिक पहुंचे। डॉक्टरों ने सभी को टिटनेस का टीका और एंटी रैबीज वैक्सीन दी। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल सभी की हालत सामान्य है और किसी प्रकार की गंभीर समस्या नहीं है।