फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट में खड़ी खराब एंबुलेंस में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट अस्पताल के बाहर शेड में खड़ी दो खराब एंबुलेंस में आग लग गई। गनीमत रही की उस समय अस्पताल में छुट्टी हो गई थी और कोई मरीज या मेडिकल स्टाफ की गाड़ी शेड में नहीं खड़ी थी, सिर्फ दो ही गाड़ियां शेड में खड़ी थीं। जानकारी के अनुसार अस्पताल की दीवार के बाहर खड़े सरकंडे में किसी ने बीड़ी पीकर फेंक दी जिससे वहां आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उन्होंने अस्पताल की दीवार के अंदर खड़ी एंबुलेंस की गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें