पंचकूला। सेक्टर-16 अग्रवाल भवन में श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज और मासिक संकीर्तन आयोजित किया। करीब दो हजार लोग शामिल हुए। एसपी सिंगला ने ध्वजारोहण किया। भजन, हनुमान चालीसा, सावन व देशभक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय रहा। श्रीकृष्ण-राधा की झांकी, डांडिया और नृत्य आकर्षण रहे। महिलाओं ने झूला झूलकर तीज मनाई। लकी ड्रॉ और प्रसाद-वितरण भी हुआ।इस अवसर पर जगमोहन गर्ग, सत प्रकाश अग्रवाल, मुकेश बंसल, राकेश गोयल, पुनीत बंसल, राज मित्तल, विकास गोयल, कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। महिलाओं में अनीता बंसल, आशा गोयल, तमन्ना बंसल,भावना गुप्ता,शेल्फी मित्तल, नैंसी गोयल, ममता सिंगला, प्रिया मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे l संवाद