कालका। रामबाग रोड स्थित गोगा माड़ी में रविवार को धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित सीताराम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण लाल लांबा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया। संवाद