पंचकूला। साइबर थाना सेक्टर-20 में पुलिस हिरासत में बंद एक आरोपी ने बाथरूम के बहाने पहली मंजिल से कूदकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दोबारा काबू कर लिया। आरोपी की पहचान विनय कुमार निवासी निवासी मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 थाना में मामला दर्ज किया है। आरोपी को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी के पैर में फ्रेक्चर आया है।