फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़क किनारे सो रहे परिवार पर रात को चढ़ाई कार, एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने चालक को पकड़ पुलिस के हवाले किया, घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 अनाज मंडी में शनिवार तड़के सड़क किनारे सो रहे परिवार पर चालक ने कार चढ़ा दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान राजू (26) निवासी जयपुर के रूप में हुई है। सेक्टर-20 पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार त्योहार पर सजावट का सामान बेचने के लिए शुक्रवार को जयपुर से सेक्टर-20 सब्जी मंडी पहुंचा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार रात को भोजन करने के बाद परिवार ने मंडी में दुकानों के आगे फर्श पर सोने का फैसला किया। रात करीब तीन बजे काली रंग की मर्सिडीज कार के चालक पूर्ण बिष्ट ने सोते परिवार पर कार चढ़ा दी। इस हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि केदार वर्गी और राजू की बेटी मौसमी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दौरान वहां चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर 112 डायल को सूचना दी। लोगों ने कार चालक पूर्ण बिष्ट को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार घायल केदार वर्गी, अपनी पत्नी, बच्चों, भाई राजू और उसकी दो बेटियों के साथ पंचकूला पहुंचा था।
विज्ञापन

कड़ी कार्रवाई की मांग
केदार वर्गी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चालक की लापरवाही के कारण उसके भाई राजू की जान गई है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्ण बिष्ट सेक्टर-20 में गाड़ी चलाने का काम करता है। वह सेक्टर-20 में ही रहता है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। - बच्चू सिंह, एसएचओ, सेक्टर-20 पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें