फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मंदिर में लगा शिविर, 14 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। यह शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 2 बजे तक चला। फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि ब्लड होमी भाभा कैंसर इंस्टीट्यूट मुल्लांपुर की टीम ने डॉक्टर नवीन बंसल की देखरेख में 14 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से पवन मनचंदा, हर्ष मनचंदा, सत्य भूषण खुराना, मदन नागपाल व गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें