फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर में 44 साल के व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। ग्रीन वैली में एक 44 साल के व्यक्ति ने कपड़े से फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक आनंद शर्मा एक निजी कंपनी में काम करता था। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात मृतक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी अपने बच्चों से सहित घर से निकल गई थी और अपने पड़ोस में किसी के घर रूकी थी। अगली सुबह जब उसने घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो अंदर से दरवाजा बंद था। उसने जब किसी तरह अंदर झांककर देखा तो आनंद पंखे के साथ फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पिंजौर रूपेश चौधरी ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं दी गई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें