संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। अमरावती एनक्लेव कॉलोनी के समीप एक पेड़ पर अजगर के लिपटे होने की सूचना मिलते ही यहां लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना अमरावती एन्क्लेव कॉलोनी पंचकूला-पिंजौर नेशनल हाईवे के पास की है जहां एक अजगर पेड़ पर लिपटा हुआ था। लोगों ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 20 फीट थी। अजगर पेड़ की मोटी टहनी पर लिपटा था।