फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति हत्याकांड : चौधरी की जमानत पर फैसला आज

Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ज्योति हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिमाचल के बद्दी से कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी की जमानत याचिका पर वीरवार को बहस पूरी हो गई। अदालत ने फैसले के लिए शुक्रवार की तारीख सुनिश्चित की है। बचाव पक्ष के एडवोकेट एएस सुखीजा और अमनदीप बिंद्रा ने दलील दी कि पुलिस की ओर से 90 दिन के भीतर चालान पेश करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने आधा-अधूरा चालान पेश किया है। सीआरपीसी 167/2 के तहत उनके मुवक्किल राम कुमार चौधरी को राहत दी जानी चाहिए। इसके अलावा राम कुमार चौधरी पर चार्ज फ्रेम नहीं हो सके। इसके लिए 29 जुलाई की तारीख तय की गई है। गौरतलब कि होशियारपुर की 24 वर्षीय ज्योति का शव पंचकूला सेक्टर 21 में 22 नवंबर को सड़क के किनारे झाड़ियों में मिला था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें