पंचकूला। चंडीमंदिर इलाका निवासी एक कर्नल के क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग कर 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कर्नल परमजीत सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड से लिमिट से ज्यादा शापिंग कर ली है। यह मैसेज पढ़ते ही उनके होश उड़ गए क्योंकि उन्होंने कोई खरीदारी नहीं की थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक की स्टेटमेंट निकलवाकर जांच शुरू कर दी है।