फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस में प्रापर्टी डीलर को एक साल कैद

Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्थानीय अदालत से चेक बाउंस के मामले में एक प्रॉपर्टी डीलर को एक साल कैद की सजा सुनाई गई। साथ ही शिकायतकर्ता के सवा चार लाख रुपये भी देने होंगे। प्रॉपर्टी डीलर मुकेश गोयल ने कोर्ट में केस दायर कर कहा था कि फरवरी 2008 में उन्होंने अपने एक जानकार एसएस मान को सवा चार लाख रुपये दिए थे। मान भी प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। जून में मान ने उन्हें सवा चार लाख रुपये का एक पोस्ट डेटेड चेक दिया। जब इस चेक को कैश कराने के लिए बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया और जब मान को बताया गया तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। कई बार दोनों पक्षों में बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें