पंचकूला। शहर निवासियों में स्नैचरों की दहशत कम नहीं हो रही। वीरवार देर शाम आफिस से घर लौट रही एक महिला से उसका पर्स छीन लिया। हादसे के बाद से महिला काफी घबरा गई। काफी देर बाद महिला संभल पाई। सेक्टर पांच थाना प्रभारी अजय सिंह ने कहा कि पुलिस कार्रवाई की जा रही है। सेक्टर चार में रहने वाली सरोज बाला स्वास्थ्य निदेशक पंजाब के कार्यालय में कार्यरत हैं। चंडीगढ़ से वीरवार शाम को अपने घर आ रही थीं। शाम छह बजे बाइक सवार युवकों ने धक्का देकर सेक्टर चार में उनका पर्स छीन लिया। वे सड़क पर गिर पड़ीं। उन्होंने बताया कि पर्स में 55 सौ रुपये नगद, आई कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और सोने के टाप्स थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।