पंचकूला। जिला सेशन जज एवं अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण अनीता चौधरी और सीजेएम एवं सचिव जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण जयवीर सिंह ने सेक्टर-15 स्थित शिशु गृह का दौरा किया। जिला सेशन जज ने बच्चों को दिए जाने वाले आहार, उनके रहने, ठहरने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण और बच्चों की अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी बातचीत की। शिशु निकेतन के प्रभारी ने सेशन जज को बताया कि यहां पर वर्तमान में 57 बच्चे हैं। एक बच्चे को कोई परिवार आज ही गोद ले गया है। चौधरी ने शिशु निकेतन में रह रही दो विशेष बच्चियों का ध्यान रखने के प्रभारी को निर्देश दिए। जयबीर सिंह ने स्टाफ के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।