फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा के कर्मचारी उठाएंगे ठोस कदम

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हुडा कर्मचारी संयुक्त समिति हरियाणा की अपनी मांगों को लेकर हरियाणा सरकार एवं हुडा प्रशासन के खिलाफ धरना, भूख हड़ताल 14वें दिन प्रवेश कर गई। कर्मचारियों ने हुडा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघर्ष समिति ने आंदोलन को तेज करने के लिए राज्य और सभी जिला कमेटी पदाधिकारियों की मंगलवार को बैठक बुलाकर आगामी रणनीति तैयार की। इसमें तय हुआ कि यदि हुडा प्रशासन ने जायज मांगों को तुरंत लागू नहीं किया, तो कोई भी कठोर कदम उठाया जाएगा। कर्मचारी संघर्ष समिति की अधिकारियों के साथ कई बैठक हो चुकी है, लेकिन अधिकारी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। किसी भी पत्र का जबाव नहीं दिया जा रहा है। समिति दो बार मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिल चुकी है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला। समिति के प्रांतीय चेयरमैन आरके नागर, प्रधान जयमल सिंह, महासचिव जयनारायण ने बताया कि जब तक लागू नहीं होती, संघर्ष समिति का धरना, प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर जयमल सिंह, प्रीतपाल सिंह, सत्यावान दुहन, हमीद खान, बलवान सिंह, साधूराम, जोगी राम, कृष्ण सिंह, रोशन लाल कश्मीरी लाल, शमशेर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें