चंडीगढ़। प्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो रहा है। वीरवार को 9742 नए संक्रमित मिले और 55 मरीजों की जान गई। 6412 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे। संक्रमण दर बढ़कर 5.59 प्रतिशत और रिकवरी दर घटकर 84.10 प्रतिशत हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, अभी आंकड़ा 58597 पर पहुंच गया है। 1814 गंभीर मरीजों में से 1647 ऑक्सीजन और 167 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वहीं, एक दिन में 29307 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली और 17644 को दूसरी खुराक दी गई। प्रदेश में अब तक 3433443 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
कहां कितनी मौत
फरीदाबाद 10
गुरुग्राम 10
जींद 6
पानीपत 5
करनाल 5
भिवानी 4
यमुनानगर 3
फतेहाबाद 3
हिसार 2
अंबाला 2
पंचकूला 2
सिरसा 1
कैथल 1
नूंह 1
नए केस
गुुरुग्राम 3553
फरीदाबाद 1342
सोनीपत 850
हिसार 580
अंबाला 260
करनाल 530
पानीपत 360
पंचकूला 459
कुुरुक्षेत्र 239
यमुनानगर 179
सिरसा 108
भिवानी 189
फतेहाबाद 203
झज्जर 166
रेवाड़ी 110
रोहतक 103
जींद 174
कैथल 174
नूंह 32,
चरखीदादरी 36
पलवल 38
महेंद्रगढ़ 57