कालका। शुक्रवार और शनिवार को कालका में 970 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को कालका सिख कन्या स्कूल, टीपरा सरकारी स्कूल और एसडीएच में कोरोना का कैंप लगाया गया। शनिवार को एसडीएच कालका में टीकाकरण किया गया। इस दौरान लोगों को पहली और 84 दिन पूरे कर चुके लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। एसडीएच के एसएमओ डॉ. रूपेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि शुक्रवार को सिख कन्या स्कूल में लगाए कैंप में पहली और दूसरी डोज मिलाकर कुल 360 लोगों को कोविशिल्ड लगाई गई। एसडीएच कालका में 260 लोगों और टीपरा सरकारी स्कूल में 170 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई है। टिपरा सरकारी स्कूल में को-वैक्सीन लगाई गई। शनिवार को एसडीएच कालका में 180 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को शिव कॉलोनी के पेरागान स्कूल, धर्मपुर के समीप खेड़ामंदिर, बिटना रोड के समीप आंबेडकर भवन में कोरोना के टीके लगाए जाएंगे।