पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने चार दिन में ड्रंकन ड्राइव के 96 चालान काटे हैं। इसमें कार चलकों के चालान अधिक हैं। ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच के लिए 6 नाके लगाए। इस दौरान करीब 1600 वाहनों की चेकिंग की। वहीं नाइट क्लबों के संचालन के चलते सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को सतर्क किया गया है। इस क्षेत्र में कुल 5 विशेष रात्रि नाके लगाए गए हैं, जिन पर 35 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में निगरानी के लिए 1 ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल), 2 पीसीआर (पुलिस कंट्रोल रूम वाहन), 1 दुर्गाशक्ति महिला सुरक्षा वाहन और 4 राइडर मोटरसाइकिल टीमें लगातार गश्त करेंगी।